bareillylive@bareillynews:शिशु भारती प्रशिक्षण वर्ग में विद्यार्थियों को नेतृत्व और अनुशासन का दिया प्रशिक्षण
बरेली। विद्या भारती शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश बरेली महानगर संकुल के तत्वावधान में आलमगीरीगंज स्थित पंडित श्यामा चरण सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु भारती प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला समन्वयक सुनील कुमार सिंह पुंडीर, संकुल प्रमुख संजीव कुमार पांडेय, राजेश त्रिपाठी, मनोज शर्मा, शत्रुघ्न लाल, मनीष सिंह और सुखनंदन ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया।
संकुल प्रमुख संजीव कुमार पांडेय ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मनिर्भरता, सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है।
जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में महानगर संकुल के विभिन्न सरस्वती शिशु मंदिरों से चयनित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को विद्यालयीन गतिविधियों के संचालन, दायित्व निर्वहन, समय प्रबंधन, नेतृत्व कौशल और टीम भावना के संबंध में जानकारी दी गई।
विभिन्न व्यावहारिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसका विकास करने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिशु भारती विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का प्रभावी माध्यम है।
समापन सत्र में आदर्श शिशु सभा आयोजित की गई, जिसकी सभी ने सराहना की। विद्यालय व्यवस्थापक रोचिष अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण भार्गव, लायंस क्लब बरेली मेल्विन जोन अध्यक्ष उदित गोयल, विपिन अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अनुपम तिवरीवाल ने प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य अरविंद सक्सेना ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर ऋषिपाल सिंह, रामाधार शर्मा, सतीश सिंह, अनिल कुमार सिंह, ज्योति सक्सेना, प्रीति, हरिशंकर सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहा। आयोजन में आचार्य परिवार का विशेष सहयोग रहा।






Leave a Reply