bareillylive:bareillynews:कोतवाली परिसर में हुआ सुंदरकांड पाठ
देवरनियां, बरेली। कोतवाली परिसर स्थित मंदिर में रविवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कोतवाली प्रभारी उपनिरीक्षक आशुतोष द्विवेदी ने श्रद्धालुओं के साथ प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी की आरती उतारी तथा सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।
सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ रामपुर के ताजपुर गांव से आए पंडित जगदीश चंद्र पाठक ने अपनी टीम के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कराया।
पाठ के दौरान कलाकारों ने सुंदरकांड के प्रसंगों का भावपूर्ण गायन किया, जिससे पूरा कोतवाली परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।
श्रद्धालु पूरे समय भक्ति रस में डूबे रहे। पंडित जगदीश चंद्र पाठक ने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन मर्यादा, सत्य और कर्तव्य का प्रतीक है।
उन्होंने सभी से श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और सदैव सन्मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपनिरीक्षक कमल किशोर, हेड कांस्टेबल गजेंद्र सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर मयूर सिंह सहित समस्त कोतवाली स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर विशाल पाठक, अमन पाठक, राकेश शर्मा, देवेश कुमार गंगवार, चौधरी जसबंत सिंह, जयपाल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।






Leave a Reply