bareillylive@baareillynews:जंतर-मंतर आंदोलन का समर्थन करने पर शिक्षक नौकरी को हटाया, डीएम से लगाई न्याय की गुहार
बरेली। जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन का समर्थन करना बरेली के एक शिक्षक को भारी पड़ने का आरोप सामने आया है। बहेड़ी स्थित गन्ना उत्पादक (स्नातकोत्तर) महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर कॉमर्स।
डॉ. मोहित भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि आंदोलन में शामिल होने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने बिना नोटिस, बिना विभागीय जांच और बिना कारण बताए उनकी सेवाएं समाप्त कर दीं।
उन्होंने जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और सेवा बहाली की मांग की है। फिलहाल कॉलेज प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है।
डॉ. भारद्वाज के अनुसार उनकी नियुक्ति 20 जून 2024 को महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्वीकृति के बाद हुई थी और उन्होंने 11 जुलाई 2024 को कार्यभार ग्रहण किया।
उनका कहना है कि कॉलेज प्रशासन ने उन्हें 30 जून 2027 तक वैध पहचान पत्र जारी किया था। इसके अलावा 20 मई 2026 को उत्कृष्ट आचरण और कार्यनिष्ठा का उल्लेख करते हुए उन्हें चरित्र प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया था।
डॉ. भारद्वाज का आरोप है कि जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन का समर्थन करने के कारण उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई।
उन्होंने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, कार्रवाई की वैधता की समीक्षा करने और उन्हें पुनः सेवा में बहाल करने की मांग की है।






Leave a Reply