bareillylive@bareillynews:बरेली, 29 जुलाई। ‘माटीकला बोर्ड स्थापना पखवाड़ा’ मनाये जाने के क्रम में जागरूकता कार्यक्रम मण्डल स्तरीय माटीकला पुरस्कार वितरण का आयोजन महावीर जैन मन्दिर परिसर निकट संजय कम्यूनिटी हॉल में सम्पन्न हुआ।

बरेली। मण्डल के समस्त जनपदों से कुल 16 माटी कला कारीगरों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा उनके द्वारा अपने प्रदर्श एवं सुन्दर उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। प्रथम पुरस्कार शाहजहांपुर के भानु प्रताप को रुपए 15000.00 (पन्द्रह हजार मात्र), बदायूं के लोकेश को द्वितीय पुरस्कार रुपए 12000.00 (बारह हजार मात्र) तथा विनय कुमार जनपद बरेली को तृतीय पुरस्कार स्वरूप रुपए 10000.00 (दस हजार मात्र) के डमी चेक, अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह तथा प्रोत्साहन प्रमाण पत्र का वितरण मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल द्वारा किया गया।
विधायक ने माटी कला कारीगरों के प्रदर्श/मॉडलों की सराहना कर उन्हें प्रोत्साहित कर गुणवत्ता युक्त माटीकला उत्पादों को तैयार कर आधुनिक उपयोग की वस्तुएं हर स्तर के लोगों के प्रयोग हेतु उपलब्ध कराने एवं हानि रहित होने के कारण उनके अधिक से अधिक प्रयोग करने पर बल दिया गया।

इस अवसर पर माटी कला के शिल्पियों/कारीगरों के साथ-साथ मण्डलीय जनपदों के जिला ग्रामोद्योग अधिकारी/कर्मचारी, महावीर जैन मन्दिर परिसर निकट संजय कम्यूनिटी हॉल प्रदर्शनी भ्रमण करने हेतु उपस्थित आम जनमानस तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।
यह जानकारी उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने दी है।






Leave a Reply