The Voice of Bareilly since 2010

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग में उल्लासपूर्वक मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग में उल्लासपूर्वक

bareillylive@bareillynews:एसबीआई के सहायक महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम

बरेली। सरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में शनिवार को देशभक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक, बरेली के सहायक महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रगान के साथ पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, मंत्री दिनेश मलिक एवं सह मंत्री राकेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में समाजसेवी गुरदीप सिंह, एक्सट्रीम कोचिंग इंस्टीट्यूट के मुकेश अरोड़ा, विक्रम सरदाना, इनकम टैक्स एसोसिएट सचिन अरोड़ा तथा सीए हर्षिता अरोड़ा आदि शामिल रहे।

विद्यालय के भैया-बहनों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम को जीवंत किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व से अवगत कराया और देश की एकता, अखंडता एवं संस्कृति की रक्षा का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का नाम नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा भी देती है।

समारोह में पूर्व प्रदेश निरीक्षक ठाकुरदास, पूर्व छात्र अनुज गौड़, वेंकटेश कुलश्रेष्ठ, धर्म जागरण नगर संयोजक राजेश मिश्रा तथा सामाजिक समरसता संयोजक माधव नगर भानु सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाण्डेय ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित में कार्य करने तथा अपने जीवन में अनुशासन, संस्कार और कर्तव्यनिष्ठा को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीलम मिश्रा ने किया। समारोह का समापन राष्ट्रभक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!