The Voice of Bareilly since 2010

मासिक सत्संग में गूंजा आत्मा-परमात्मा मिलन का संदेश

मासिक सत्संग आत्मा परमात्मा मिलन ही जीवन का ध्येय

bareillylive@bareillynews:रिठौरा, बरेली। कस्बे स्थित दिव्यानंद योग साधना आश्रम में रविवार को मासिक सत्संग एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें रिठौरा सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गुरुवाणी का श्रवण किया और धर्म लाभ उठाया।

पूज्य स्वामी देवेंद्र मोहन ‘भैय्या जी’ की असीम अनुकंपा से आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ वक्ता मास्टर मदनलाल एवं मेजर राजेंद्र प्रसाद गंगवार ने श्रद्धालुओं को आत्मिक ज्ञान, योग-साधना एवं अध्यात्म के महत्व से अवगत कराया। वक्ताओं ने कहा कि मानव जीवन का मुख्य उद्देश्य आत्मा का परमात्मा से मिलन और जीव कल्याण है। योग, साधना और अध्यात्म के मार्ग पर चलकर मनुष्य सांसारिक बंधनों एवं कष्टों से मुक्ति प्राप्त कर सकता है।

वक्ताओं ने कहा कि नियमित साधना और सत्संग से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है तथा उसे आत्मिक शांति की अनुभूति होती है। सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति एवं आध्यात्मिक विचारों का लाभ उठाया।

सत्संग के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। संचालन तुलाराम ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!