The Voice of Bareilly since 2010

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने की पर्यटन विभाग की समीक्षा,

बरेलीलाइव@bareillylive:पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने की पर्यटन विभाग की समीक्षा, विकास योजनाओं एवं पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति पर किया मंथन


बरेली। आज उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह जी ने आयुक्त सभागार कक्ष में आयोजित पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में सहभागिता करते हुए विभाग की योजनाओं, विकास कार्यों एवं पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु संचालित विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।


बैठक में पर्यटन सुविधाओं के सुंदरीकरण, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा प्रदेश में पर्यटन को नई गति प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सार्थक चर्चा की गई। साथ ही विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पर्यटन विकास से जुड़े कार्यों की प्रगति का भी अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, जिले के सभी जनप्रतिनिधि, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी एवं पर्यटन विभाग के सभी उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!