The Voice of Bareilly since 2010

वृक्षारोपण महाअभियान-2026: कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने जिला कारागार में किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

bareillylive:bareillynews:वृक्षारोपण महाअभियान-2026: कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने जिला कारागार में किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

वन विभाग के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने लगाए छायादार व शोभादार पौधे, हर नागरिक से पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने की अपीलबरेली।

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर चल रहे वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के अंतर्गत रविवार को वन विभाग द्वारा जिला कारागार परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने भाजपा पदाधिकारियों, वन विभाग के अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ छायादार एवं शोभादार पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि पौधारोपण धरती माता की सेवा का सबसे सरल, प्रभावी और सार्थक माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित 35 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य को जनसहभागिता के बल पर निश्चित रूप से पूरा किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आमजन मिलकर इस अभियान को सफल बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य हैं और हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। स्वच्छ, हरित और स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को हर वर्ष अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लेना चाहिए।

कार्यक्रम में जिला कारागार अधीक्षक आलोक शुक्ला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सी.पी.एस. चौहान, मंडल अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, महानगर उपाध्यक्ष अमरीश कठेरिया, अरविंद गंगवार, अमर सिंह राठौर, पार्षद हरिशंकर, पुष्पेंद्र महेश्वरी, मनमोहन सिंह, डॉ. गौरव गंगवार, ओमप्रकाश लोधी सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!