Bareillylive : राम राज्य दल एवं अखिल भारतीय राजार्य सभा के संयुक्त तत्वावधान में आर्य समाज मंदिर, मॉडल टाउन परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राम दरबार के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद वेद मंत्रोच्चार और गणेश वंदना के साथ वैदिक परंपरा के अनुरूप कार्यक्रम की शुरुआत की गई। समारोह में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण देखने को मिला। डॉ. रीता शर्मा ने माँ सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जबकि गार्गी शर्मा ने भजन की मनमोहक प्रस्तुति दी।
समारोह में राम राज्य दल के अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने संगठन की विचारधारा और जनकल्याणकारी कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने गौ रक्षा, गौ सेवा, शिक्षा, सामाजिक सहयोग, जनजागरूकता और जरूरतमंदों की सहायता को संस्था की प्रमुख प्राथमिकताएं बताया।
अखिल भारतीय राजार्य सभा के महामंत्री डॉ. रामकुमार आर्य ने जलभराव, प्रदूषण और भ्रष्टाचार जैसी सामाजिक समस्याओं पर चिंता जताते हुए इनके समाधान के लिए जनभागीदारी और जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी पार्थ गौतम रहे। उन्होंने अपने संबोधन में समाजसेवा को जीवन का लक्ष्य बताते हुए जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर तत्पर रहने की बात कही। उन्होंने संस्था द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में रोहताश आर्य, रमेश चंद्र गुप्ता, राजीव आर्य, पंडित इंद्रदेव, सोहन लाल आर्य, हर्षवर्धन विज, रणधीर प्रसाद गौड़, सुरेश चंद्र आर्य, गया राम आर्य, जीतेन्द्र आर्य, रवि कुमार शुक्ला, रामनाथ शर्मा, विष्णु अग्रवाल, साहित्यिक पृष्ठभूमि से उपमेन्द्र सक्सेना, अशोक उप्रेती, प्रवीण शर्मा, उमेश त्रिगुणायत तथा पत्रकारिता जगत से विशाल गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, मनोज सक्सेना, अशोक गुप्ता, सचिन श्याम भारतीय, प्रेमपाल, धीरज कुमार, प्रदीप सक्सेना, त्रिभुवन सागर, मेधावी छात्राओं में गार्गी शर्मा और महिमा गुप्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के कोषाध्यक्ष एवं पत्रकार करुणा निधि गुप्ता ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। संचालन साहित्यकार एवं कवि रोहित राकेश ने किया। आयोजन में केशव भदौरिया, डॉ. नूनू बैठा, मनोज शर्मा, रेखा शंखधार, संतोष मिश्रा, संगीता शर्मा, सुषमा मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, राजीव शर्मा, हेमंत शर्मा और उत्कर्ष शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।






Leave a Reply