Bareillylive : एसएसवी इंटर कॉलेज, सुरेश शर्मा नगर का यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की अध्यक्ष अंजलि शर्मा ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र-छात्राएं समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उन्हें इसी प्रकार अपने शिक्षकों व माता-पिता का नाम रोशन करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। वहीं प्रबंधक साकेत सुधांशु शर्मा ने कहा कि सभी छात्र अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ें और जीवन में सफलता प्राप्त करें।
कक्षा 12 में अभिषेक पटेल ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए तथा माही सेनी 78.8% ,मोहम्मद अमन 78.6% ,हर्षित वर्मा 74.8% तथा महक गोस्वामी 74.6% ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया।कक्षा 10 में यश सौरव ने 88.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। सिंधवी कोली 86.5% ,अंश नायक 84.7% ,ओम देव गुर्जर 84.5% ,और अंशिका यादव 82.5% ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उषा शर्मा व शिक्षकगण सर्वेश कुमार, पंकज कुमार, संदीप मिश्रा, मोहन स्वरूप, प्रदीप गंगवार, अभिषेक कुमार, सुरेंद्र गंगवार, कोमल मलिक, ज्योति पाठक एवं सरिता देवी शर्मा आदि ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कुंवर बृजमोहन लाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नेकपुर बरेली का आज घोषित हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश का परिणाम शत प्रतिशत रहा देर शाम घोषित परिणाम में विद्यालय के शिवकुमार ने 91.50 शगुन शर्मा ने 90.3 विनायक ने 88.3 अवंतिका 84.6 सीतेश ने 84.3 प्रदुमन 84 ,दिशिता शर्मा 84 ने अंक प्राप्त कर विद्यालय के टॉप टेन में स्थान बनाया, विद्यालय की इस उपलब्धि पर बाल कल्याण समिति के मंत्री दिनेश मलिक विद्यालय व्यवस्थापक राजीव सक्सेना अध्यक्ष विकास गुप्ता प्रधानाचार्य ओमकार गंगवार ने हर्ष व्यक्त किया और आशा की कि विद्यालय इसी प्रकार उन्नति को प्राप्त करता हुआ अपने उच्च शिखर को प्राप्त करेगा।







Leave a Reply