bareillylive:6 माह से फरार पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में भेजा गया
बरेली। थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब छह माह से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
आरोपी करन पुत्र राजकिशोर, निवासी ग्राम भावलखेड़ा, थाना रोजा (शाहजहांपुर), पर नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप है
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे टिसुआ अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी का अपनी बड़ी बहन के ससुराल ग्राम रधौली कला में आना-जाना था। आरोप है कि 31 दिसंबर 2025 को वह नाबालिग किशोरी को अपने साथ ले गया था
इस संबंध में 2 जनवरी 2026 को थाना फतेहगंज पूर्वी में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में धारा 64 बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की अन्य धाराएं भी जोड़ी गईं।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आठवीं तक शिक्षित है और उसके पिता खेती करते हैं। उसने अपने कृत्य पर पछतावा जताते हुए भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की बात कही।
यह गिरफ्तारी अपराध निरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में कांस्टेबल आकाश और रिक्रूट कांस्टेबल आसिफ शामिल रहे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को जेल भेज दिया।






Leave a Reply