स्टूडियो की ट्रेंच में भरा पानी, जलभराव खत्म होते ही प्रसारण सामान्य होने की उम्मीद
bareillylive@बरेली। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसका असर आकाशवाणी बरेली के परिसर पर भी पड़ा है। परिसर में पानी भरने के कारण स्टूडियो की ट्रेंच में भी पानी पहुंच गया, जिसके चलते आकाशवाणी के कार्यक्रमों का प्रसारण बाधित हो गया।
बताया गया कि दोपहर की सभा से आकाशवाणी के कार्यक्रमों का प्रसारण प्रभावित है। जलभराव के कारण प्रसारण व्यवस्था को सुचारू रखने में दिक्कत आ रही है।
आकाशवाणी के सहायक अभियंता आशीष सक्सेना और कार्यक्रम प्रमुख मिथिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि परिसर से जलभराव समाप्त होते ही प्रसारण व्यवस्था को जल्द से जल्द सुचारू कर दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, स्थिति सामान्य होने के बाद आकाशवाणी के कार्यक्रमों का प्रसारण पुनः नियमित रूप से शुरू किया जाएगा।






Leave a Reply