The Voice of Bareilly since 2010

जल्द बदल सकता है मौसम, बारिश की है संभावना, होगी वेस्टर्न डिस्टरबेंस की दस्तक

मौसम पूर्वानुमान

सिर्फ एक दिन का इंतज़ार फिर कई राज्यों में धुआंधार बारिश

वेस्टर्न डिस्टरबेंस की दस्तक होने ही वाली है।

बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाएं पूर्वी भारत से होते हुए उत्तर भारत तक नमी बढ़ाएंगी।

पंजाब और हरियाणा के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनेगा तथा उस साइक्लोनिक सर्कुलेशन से उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए उत्तर पूर्वी राज्यों तक एक निम्न दबाव की रेखा जाएगी।
.
28 मई की शाम या रात्रि से इन सबके प्रभाव से पहाड़ों सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित उत्तर पूर्वी राज्यों में तेज बारिश की संभावना नजर आ रही है।

उत्तर पश्चिम भारत में धूल भरी आंधी तथा एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

ये मौसमी सिस्टम 30 मई तक रह सकता है

29 तारीख से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ सहित उड़ीसा के भी कई जिले बारिश देखेंगे।

देश के पश्चिमी और पूर्वी तट पर भी तेज बारिश जारी रहेगी।

error: Content is protected !!