Bareillylive: पवित्र सावन माह के अवसर पर मढ़ीनाथ रोड स्थित शिवगंगा पैलेस (आश्रम तिराहा, शांति विहार) में पूर्व महापौर श्रीमती सुप्रिया ऐरन व पूर्व सांसद श्री प्रवीण सिंह ऐरन की ओर से विशाल भंडारा व स्वागत शिविर का आयोजन किया गया। मढ़ीनाथ स्थित शिव मंदिर के पास लगाए गए शिविर में बड़ी संख्या में शिवभक्त व कांवड़ यात्री पहुँचे और श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया।
पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन व पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने स्वयं श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए हाथों से प्रसाद वितरित किया। शिवरात्रि और सावन की भक्ति से प्रेरित इस आयोजन में श्रद्धालुओं को भोजन-प्रसाद दिया गया और उनकी सेवा-सुविधा का ध्यान रखा गया। दोनों ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा एवं सेवा का प्रतीक है और इनकी सेवा करना समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्य समय-समय पर आयोजित करने की बात कही।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी शिवचरण कश्यप भी शामिल रहे और उन्होंने भी भंडारे में हिस्सा लेकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी-कार्यकर्ता, स्थानीय गणमान्य लोग तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय श्री राम’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बन गया।
उल्लेखनीय उपस्थितियों में रविंद्र यादव, अशोक यादव, दिनेश यादव, हरिओम प्रजापति, राजेश मौर्य, स्मिता यादव, सुरेंद्र सोनकर, जितेंद्र मुंडे, मयंक शुक्ला, हुरिया रहमान, आकाश यादव, रोहित राजपूत, एडवोकेट संजय वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग तथा कार्यकर्ता शामिल रहे। आयोजकों ने सभी शिवभक्तों की यात्रा मंगलमय और सुरक्षित होने की कामना की।






Leave a Reply