Bareillylive : नवरंग एकेडमी की ओर से हरियाली उत्सव का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं अन्य प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न मनोरंजक गेम्स, हरियाली क्वीन प्रतियोगिता और डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विशेष रूप से विभिन्न गेम्स और प्रतियोगिताएं रखी गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हरियाली क्वीन प्रतियोगिता कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। इसके साथ ही डांस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में योगा तथा सेल्फ डिफेंस की छोटी-छोटी उपयोगी ट्रिक्स का भी प्रदर्शन किया गया। प्रतिभागियों को योग के महत्व के साथ-साथ आत्मरक्षा के सरल और व्यावहारिक तरीके बताए गए, ताकि महिलाएं आवश्यकता पड़ने पर अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें।
कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की शाखा राष्ट्रीय महिला परिषद की ब्रज प्रांत अध्यक्ष श्रीमती सोमिल अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा शैलेंद्र सक्सेना जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे
रेनू सक्सेना,आयुषी , जयंती , शशिलता, प्रवीण लता, तरुण कपूर, चित्रा गंगवार, रुचि रस्तोगी, सोनाली चक्रवर्ती, पूनम गुप्ता , विनीत शेखर सहित अन्य प्रतिभागियों एवं अतिथियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ मनोरंजन, स्वास्थ्य, योग और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।






Leave a Reply