The Voice of Bareilly since 2010

रंजिशन युवक पर लाठी-डंडों से हमला, तीन लोग घायल, पुलिस को तहरीरbareillypoliec

bareillylive:bareillynews:रंजिशन युवक पर लाठी-डंडों से हमला, तीन लोग घायल, पुलिस को तहरीर


आंवला बरेली:
आंवला क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक और उसके परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने आंवला कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

आंवला के गांव खड़गपुर के व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 जुलाई 2026 की शाम करीब 6 बजे वह अपने चचेरे भाई के साथ भीमलौर से वापस लौट रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने पहले से घात लगाकर उन पर हमला कर दिया।

आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित का कहना है कि मारपीट के दौरान वह और उसका भाई जमीन पर गिरकर तड़पने लगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। बीच-बचाव करने आए एक अन्य व्यक्ति के साथ भी मारपीट की गई और उसे भी चोटें आईं। हमलावर गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए।

पीड़ित का आरोप है कि दो दिन पहले ही उसकी शिकायत पर खेत का फैसला हुआ था। इसलिए आरोपितों ने रंजिश मानते हुए इस घटना को अंजाम दिया।

पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की प्रभारी निरीक्षक बीनू सिंह ने पीड़ित पक्ष को आश्वासन दिया है जांच के बाद आरोपितों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!