The Voice of Bareilly since 2010

पानी में डूबने से युवक की मौत परिवार में कोहराम

bareilly@bareillynews:पानी में डूबने से युवक की मौत परिवार में कोहराम

बिशारतगंज, बरेली। नगर के जाहरवीर मंदिर से पूर्व की ओर कुंडा वाली पुलिया किनारे पानी में एक युवक का शव मिलने पर सनसनी फैल गई मृतक की पहचान नगर के वार्ड नंबर 8 के जागनलाल कश्यप के 22 वर्षीय पुत्र विकास कश्यप के रूप में हुई।

नगर के वार्ड नंबर 8 के जागनलाल कश्यप ने बताया कि उनका मझला पुत्र विकास कश्यप 22 वर्ष सोमवार की सुबह तड़के 3 बजे से घर से गायब था उन्होंने परिवार के साथ विकास की खोजबीन शुरू कर दी थी मंगलवार की सुबह विकास का शव बिशारतगंज चांड़पुर मार्ग की कुंडा की पुलिया के किनारे पानी में पड़ा मिला।


पिता जागनलाल ने यह भी बताया कि विकास को मिर्गी के दौड़े पड़ते थे वह दिमागी रूप से कमजोर था बताया कि वह सड़क किनारे पुलिया पर बैठा होगा और दौड़ा पढ़ने पर पानी में गिर गया होगा 24 घंटे से अधिक समय तक पानी में पड़े रहने से शरीर फूलने लगा था।

परिजन मृतक के शव को पानी से निकाल कर घर ले आए। सूचना पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पोस्टमार्टम करने की बात कही किंतु परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने मृतक विकास का अंतिम संस्कार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!