बरेली में मिले 63 कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या 500 के पार

कोरोना Breaking, बरेली जिले में मिले 26 कोरोना पॉजिटिव, कोरोना पॉजिटिव केस,

बरेली। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को 63 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद बरेली जिले में कुल सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या पांच सौ को पार कर चुकी है। बरेली में अब तक 33 कोरोना संक्रमितों की अब तक मौत हो चुकी है।

मंगलवार को आईवीआरआई लैब से 400 सैंपल की रिपोर्ट आई, जिसमें 45 पाजिटिव निकले हैं। इसके अलावा चार ट्रू नॉट से, और अन्य में कोरोना संक्रमण की पुष्टि निजी लैब से हुई है।

सीएमओ डा. वी.के. शुक्ल ने बताया कि जिले में होम आईसोलेशन लागू हो गया। इसके लिए मरीजों और उनके परिजनों को कई निर्देशों का पालन करना होगा। बताया कि जिले में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 502 पहुंच चुकी है।

error: Content is protected !!