The Voice of Bareilly since 2010

खाकी की जोड़ी अब शादी के बंधन में… केके बिश्नोई-अंशिका वर्मा की जयमाला

IPS केके बिश्नोई–अंशिका वर्मा ने एक-दूसरे को पहनाई जयमाला, ‘ओ री सखी मंगल गाओ री’ पर सजा माहौल। जयमाला के दौरान केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा का खास पल, कैलाश खेर के गाने से गूंजा समारोह।

जोधपुर में आज आईपीएस अधिकारियों की प्रेम कहानी शादी के बंधन में बंध गई। संभल के एसपी कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई और बरेली दक्षिण के एसपी अंशिका वर्मा ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई। इस खास पल के दौरान माहौल पूरी तरह रोमांटिक हो गया, जब कैलाश खेर का लोकप्रिय गाना ‘ओ री सखी मंगल गाओ री’ गूंज उठा।

दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ फेरे लिए। जयमाला समारोह में मौजूद मेहमानों ने इस पल को बेहद खूबसूरत बताया। गोरखपुर पोस्टिंग के दौरान शुरू हुई दोनों की दोस्ती बाद में प्यार में बदल गई थी। आज यह प्रेम कहानी विवाह में पूरी हुई।

शादी के अन्य कार्यक्रमों में हल्दी, बारात और रिसेप्शन शामिल हैं। यूपी कैडर के इन दो युवा आईपीएस अधिकारियों की शादी सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में है।

IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की जोधपुर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी। वरमाला का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब प्यार दे रहे हैं।watch…..

(16) BareillyLive on X: “IPS केके बिश्नोई–अंशिका वर्मा ने एक-दूसरे को पहनाई जयमाला, ‘ओ री सखी मंगल गाओ री’ पर सजा माहौल। जयमाला के दौरान केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा का खास पल, कैलाश खेर के गाने से गूंजा समारोह। #IPSWedding #AnshikaVerma #KrishnaBishnoi #IPSOfficer https://t.co/kiC38F0Bs3” / X

दोनों को वैवाहिक जीवन की ढेरों शुभकामनाएं!

error: Content is protected !!