तेलंगाना का “बेस्ट कांस्टेबल” सम्मान मिलने के एक दिन बाद घूस लेत गिरफ्तार

हैदराबाद। सम्‍मान और आदर मिलना तो खास है ही लेकिन उससे भी विशेष बात है उस सम्‍मान को बरकरार रखना और संभालना। तेलंगाना में कुछ ऐसा ही हुआ। एक कांस्‍टेबल को सम्‍मानित तो किया गया पर वह अपना सम्‍मान बमुश्‍किल एक ही दिन संभाल पाया। स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले के “सर्वश्रेष्‍ठ कांस्‍टेबल” का सम्‍मान पाए मात्र एक दिन ही बीता था कि उसे घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

एंटी करप्‍शन ब्‍यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को तेलंगाना के महबूबनगर में कांस्‍टेबल पी. तिरुपति रेड्डी को रेत व्‍यापारी से 17,000 रुपये लेते हुए धर लिया। महबूबनगर के पुलिस स्‍टेशन में तैनात कांस्‍टेबल रेड्डी व्‍यापारी मुदवथ रमेश को कथित तौर पर यह कहकर काफी दिनों से परेशान कर रहा था कि उसके ट्रैक्‍टर को वह जब्‍त कर लेगा। उसने यह भी कहा था कि अगर रुपये नहीं दिए तो उसको (रमेश को) झूठे केस में फंसा देगा।

पी. तिरुपति रेड्डी के हरकतों से परेशान होकर रमेश ने एसीबी में मामला दर्ज कराया। इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया और कांस्‍टेबल को गिरफ्तार कर लिया।

error: Content is protected !!