सीएम योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च की एंटी भू-माफिया वेबसाइट

लखनऊ।UP में CM योगी आदित्यनाथ ने आज [२४ जून]  शनिवार को एक वेबसाइट लॉन्च की है जिसमें भू-माफियाओं के खिलाफ अभियान की पूरी जानकारी रहेगी।

इस पोर्टल पर एंटी भू-माफिया स्क्वाड द्वारा भू-माफियाओं पर अबतक की कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी यह योगी सरकार का भू-माफियाओं के खिलाफ उठाया गया बड़ा  सख्त कदम है।

इससे पहले योगी सरकार ने राज्य में भू-माफियाओं के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए एंटी भू-माफिया टास्कफोर्स बनाया था।मुख्यमंत्री योगी  खुद इस टास्क फोर्स की निगरानी करते हैं। भू-माफ़ियाओं के ख़िलाफ़ एक्शन का ऐलान सरकार के चुनावी एजेंडे में था।

इससे पहले सरकार ने ज़बरन जमीन क़ब्ज़ा करने वाले लोगों की सूची बनाने का आदेश दिया था।जिले में थाना स्तर पर चकबंदी ऑफ़िसर और थानेदार यह सूची बनाएंगे। इलाक़े के दबंगों की ज़मीनों का ब्योरा देने का भी आदेश दिया गया था।

error: Content is protected !!