Breaking News

IMA POP : भारतीय सेना को मिले 325 युवा सैन्य अधिकारी

देहरादून। (IMA POP 2020) भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए , IMA) में शनिवार को पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। सर्द हवाओं के बीच बारिश की फुहारें भी भारतीय सेना के युवा अधिकारियों का हौसला नहीं डगमगा सकीं। अंतिम पग भरते ही 325 नौजवान भारतीय सेना का अभिन्न हिस्सा बन गए। उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 50 और हरियाणा से 45 युवा सैन्य अधिकारी बने हैं। इनके साथ ही 70 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए।

आईएमए गीत “भारत माता तेरी कसम तेरे रक्षक बनेंगे हम” पर कदमताल करते जेंटलमैन कैडेट ड्रिल स्क्वायर पर पहुंचे। लोंगों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। सुबह 08 बजकर 45 मिनट पर मार्कर्स कॉल के साथ परेड का आगाज हुआ। उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी ने परेड की सलामी ली।

कंपनी सार्जेट मेजर अभिनव कुटलेरिया, सोनू शर्मा, नागवेंद्र सिंह रंधावा, अक्षत कौशल, नदीम अहमद वानी और रोहित शर्मा ने ड्रिल स्क्वायर पर जगह ली। एडवांस कॉल के साथ जेंटलमैन कैडेट परेड के लिए पहुंचे। इसके बाद परेड कमांडर माजी गिरिधर ने ड्रिल स्क्वायर पर जगह ली। कैडेट्स की शानदार मार्चपास्ट से हर एक दर्शक मंत्रमुग्ध हो गया।

उप सेना प्रमुख ने कैडेटों को उत्कृष्ट सम्मान से नवाजा

उप सेना प्रमुख एसके सैनी ने कैडेटों को ओवरऑल बेस्ट परफॉर्मेंस व अन्य उत्कृष्ट सम्मान से नवाजा गया। वतनदीप सिद्धू को स्वार्ड ऑफ ऑनर, माजी गिरिधर को स्वर्ण, निदेश सिंह यादव को रजत व शिखर थापा को कांस्य पदक मिला।जसमिंदर पाल सिंह सिद्धू ने सिल्वर मेडल हासिल किया। तंदिन दोरजी सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट चुने गए। चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ बैनर कैसिनो कंपनी को मिला।

इस दौरान आईएमए कमान्डेंट ले. जनरल हरिंदर सिंह, डिप्टी कमान्डेंट मेजर जनरल जगजीत सिंह मंगत समेत कई सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कोविड –19 नियमों का पालन कर हुई पासिंग आउट परेड

कोरोना संकट के चलते पासिंग आउट परेड में तमाम स्तर पर एहतियात बरती गई। शारीरिक दूरी के नियमों का पूरा पालन किया गया। हरेक मार्चिंग दस्ते में एक लाइन में कैडेटों की संख्या आठ रखी गई। जेंटलमैन कैडेटों के साथ ही सभी सैन्य अधिकारी भी मास्क पहने रहे।

राज्य                      पास आउट होने वाले कैडेट
आंध्र प्रदेश                06
अरुणाचल प्रदेश      01
असम                     06
बिहार                     32
चंडीगढ़                   04
छत्तीसगढ़                02
दिल्ली                     13
गुजरात                    04
हरियाणा                  45
हिमाचल प्रदेश     10
जम्मू कश्मीर     11
झारखंड                  06
कर्नाटक                 05
केरल            15
मध्य प्रदेश       12
महाराष्ट्र          18
मणिपुर           03
मिजोरम         02
ओडिसा           04
पंजाब           15
राजस्थान         18
तमिलनाडू         06
तेलंगाना         03
उत्तर प्रदेश       50
उत्तराखंड        24
पश्चिम बंगाल     06

(इन राज्यों से एक भी कैडेट नहीं-गोवा, सिक्किम, पांडिचेरी, नागालैंड, मेघायल, अंडमान निकोबार, गोवा, त्रिपुरा, लद्दाख। )

gajendra tripathi

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

9 hours ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

10 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

15 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

1 day ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

1 day ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

1 day ago