Maruti सुजुकी में नौकरी का मौका, सैलरी 16 हजार से शुरू

jobsशिमला, 23 जनवरी। हिमाचली युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। मारुति सुजुकी इंडिया 10वीं और 12वीं पास युवाओं को नौकरी देने जा रही है। इसके लिए आईटीआई मंडी में 28 जनवरी को रोजगार मेला लगेगा।

मारुति सुजुकी इंडिया हिमाचली युवाओं को अस्थायी तौर रोजगार का मौका दे रही है। सैलरी 16 हजार से शुरू होगी। रोजगार मेले में युवतियां भाग नहीं ले सकेंगी। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी मंडी दिनेश कुमार ने बताया कि 28 जनवरी को आईटीआई परिसर में रोजगार मेला लगेगा। 18 से 26 वर्ष तक की उम्र के युवा रोजगार मेले में भाग ले सकते है। 10वीं, 12वीं के साथ आईटीआई पास युवा इस मेले में भाग ले सकेंगे।

वहीं, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, पेंटर, डीजल मेकेनिक, टैक्ट्रर मेकेनिक सीईओ ऑटोमोबाइल और वेल्डर व्यवसाय से आईटीआई पास युवा रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। कंपनी में सात माह के लिए अस्थायी तौर पर नियुक्ति की जाएगी। इस दौरान 16822 रुपये का मासिक वेतनमान तथा अन्य लाभ कंपनी की ओर से दिए जाएंगे।ajmera Leader BAMC

 

error: Content is protected !!