अजीब धंधा! पुरुषों में स्पर्म बेचकर पैसा कमाने की मची होड़

sperm1नई दिल्ली: चीन में अब एक नया धंधा शुरू हो गया है। एक अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक यहां  ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर पुरुषों के बीच अपना स्पर्म बेचने की होड़ मची है।

यहां पुरुषों यानी डोनर्स को स्पर्म यानी वीर्य के एवज में लगभग 45 हजार रुपये दिए जा रहे है। रिपोर्ट के मुताबिक स्पर्म की मांग ऐसी महिलाओं ने ज्यादा की जो बिना शादी किए सिंगल पैरंट बनना चाहती हैं। ताओबाओ नाम की यह साइट पैटर्निटी और स्पर्म टेस्ट की सुविधा भी ऑफर कर रही है। यह साइट किराए पर ब्वॉयफ्रेंड जैसी सुविधाएं भी देने का दावा करती है।

sperm donerताओबाओ नाम की यह वेबसाइट हर एक स्पर्म डोनर (वीर्य प्रदाता) को डोनेशन के रूप में 500 से 700 डॉलर दे रही है। इससे चीन के पुरुषों में अपना स्पर्म बेच पैसा कमाने की होड़ मच गई है। इसके अलावा यह वेबसाइट पैटर्निटी और स्पर्म की फर्टिलिटी के टेस्ट जैसी दूसरी सुविधाएं भी मुहैया करा रही है।

यह ऑफर इतना हिट हुआ है कि सिर्फ 72 घंटे से भी कम समय में पूरे चीन में बनाए गए सात स्पर्म बैंकों में से सिर्फ एक में ही 22,017 लोगों ने स्पर्म डोनेशन के लिए साइन-अप कर लिया है।

चीन के बीजिंग, शंघाई और ग्वांगझू शहरों से बेहतर रिस्पांस मिला हैं। यहां 69 फीसदी पुरुषों ने इस ऑफर में दिलचस्पी दिखाई। इसके अलावा, 137 पुरुषों ने पैटर्निटी टेस्ट करवाए और 4,060 लोगों ने स्पर्म टेस्ट कराए।

 

 

एजेन्सी

error: Content is protected !!