500 और 2000 के नये नोट जारी, जानिए खासियत

note-2000नई दिल्ली । सरकार ने 500, 2000 रुपये के नये नोट अतिरिक्त सुरक्षा मानकों के साथ आज जारी कर दिये। बैंकों में पुराने नोटों के बदले नये नोट बदले जा रहे हैं। नये नोट अलग तरह के रंग और अतिरिक्त सुरक्षा मानकों के साथ लाये गये हैं। इनका आकार और विषय वस्तु भी पुराने नोट से भिन्न है।

दो हजार रुपये का नोट पहली बार जारी किया गया है। यह हल्के बैंगनी रंग का है और इसके पिछले हिस्से में मंगलयान की तस्वीर छपी है। रिजर्व बैंक के नये गवर्नर उर्जित आर. पटेल के हस्ताक्षर वाले इस नोट के अगले भाग में गांधी जी की तस्वीर है उसके नीचे हिंदी और अंग्रेजी में महात्मा गांधी भी लिखा है।

वित्त मंत्रालय की यहां जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि 500 रुपये के नोट का रंग स्लेटी रखा गया है और इसमें पहली बार ऐतिहासिक लालकिले की तस्वीर प्रकाशित की गई है। रिजर्व बैंक ने 2,000 रुपये के नोट को महात्मा गांधी श्रंखला में नई शुरुआत के साथ पेश किया है।

सरकार ने मंगलवार, 8 नवंबर 2016 को 500 और 1,000 रुपये के मौजूदा श्रंखला के नोटों को अचानक चलन से बाहर कर दिया। यह कदम कालाधन समाप्त करने, नकली मुद्रा और आतंकवादी गतिविधियों के वित्तपोषण पर अंकुश लगाने के लिये उठाया गया।

new-notes

भाषा

 

error: Content is protected !!