चीन में प्रदूषण का स्तर नाटकीय रूप से गिरा

china city1बीजिंग, 21 जुलाई। चीन अपनी प्रदूषण की समस्या को नियंत्रित करने में अच्छी प्रगति की है और 2015 के पूर्वार्ध में देश के तीन प्रमुख आर्थिक क्षेत्रों में खतरनाक पीएम 2.5 कणों के औसत घनत्व में जबरदस्त कमी आई है।

पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीजिंग-तियाजिन-हेबेई क्षेत्र, यांग्त्जी नदी डेल्टा और पर्ल नदी डेल्टा में पीएम 2.5 के स्तर में क्रमश: 22 प्रतिशत, 16.2 प्रतिशत और 20.5 प्रतिशत की गिरावट आई है।  वर्ष 2015 की पहली छमाही में अकेले बीजिंग में पीएम 2.5 के स्तर में 15.2 प्रतिशत की गिरावट आई है।

स्टेट काउंसिल के विकास शोध केंद्र के उप निदेशक ली झुओजुन ने कहा, ‘‘यह आंकड़े दर्शाते हैं कि प्रदूषण को नियंत्रित करने के सरकारी प्रयासों को प्रारंभिक सफलता मिली है और हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।’’ ली ने कहा कि अर्थव्यवस्था में नरमी के रूझान के कारण औद्योगिक उत्पादन में कमी आई है। इसके चलते कई कारखाने बंद हुए हैं और इससे पर्यावरण पर दबाव कम हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि अर्थव्यवस्था में नरमी के अलावा सरकार की उर्जा संरक्षण और उत्सर्जन में कटौती की नीति ने भी प्रदूषण के स्तर में कमी लाने में योगदान दिया है।

error: Content is protected !!