सेंसेक्स 46 अंक सुधरा, इन्फोसिस में 7.75 प्रतिशत की तेजी

 stock marketमुंबई, 21 जुलाई।  बीएसई सेंसेक्स, उतार-चढ़ाव भरे शुरआती कारोबार के बीच 46 अंक से अधिक चढ़ा। ऐसा इन्फोसिस द्वारा पहली तिमाही के दौरान मुनाफा पांच प्रतिशत बढ़ने की घोषणा करने के मद्देनजर सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में शेयरों में आई तेजी के कारण हुआ।

अमेरिकी बाजारों में तेजी के बाद एशियाई बाजारों में मजबूत रुझान से भी कारोबारियों का रुझान प्रभावित हुआ।सेंसेक्स कल 43.19 अंक गिरकर बंद हुआ था जो आज के शुरआती कारोबार में 46.71 अंक या 0.16 प्रतिशत चढ़कर 28,466.83 पर पहुंच गया।

इसी तरह नैशनल स्टाक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी 11.65 अंक या 0.14 प्रतिशत चढ़कर 8,615.10 पर पहुंच गया।  इनफोसिस द्वारा पहली तिमाही के नतीजे में एकीकृत मुनाफा करीब पांच प्रतिशत बढ़कर 3,030 करोड़ होने की घोषणा करने के बाद कंपनी का शेयर 7.75 प्रतिशत चढ़कर 1,079.50 रुपए पर पहुंच गया।

 

एजेन्सी
error: Content is protected !!