उत्तर प्रदेश : कोरोना वायरस संक्रमण से आईएएस अधिकारी की मौत

लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण ने योगी आदित्यनाथ सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों के बाद अब एक आईएएस अधिकारी की भी जान ले ली। विशेष सचिव भाषा सुशील कुमार मौर्य बीते 27 अगस्त से लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ (SGPI) में भर्ती थे जहां सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

1994 बैच के पीसीएस अधिकारी सुशील कुमार मौर्य 2010 में आइएएस संवर्ग में प्रोन्नत हुए थे। जौनपुर निवासी सुशील कुमार मैनपुरी, सुल्तानपुर, बलिया, गाजीपुर आदि जिलों में एसडीएम, एडीएम, सीडीओ आदि पदों पर रहे थे।

error: Content is protected !!