…अब अपने प्रिय कुत्ते से शादी करेगी ये महिला

domenalनई दिल्ली , 29 जुलाई। कोई भी शख्स अकेला नही रह पाता। जो सुख-दुख में हमारा साथ दे सके,  जिंदगी जीने के लिए एक साथी का होना बहुत जरूरी होता है।   हम आपको एक ऐसा ही किस्सा बता रहे हैं जिसमें एक महिला ने अपने पति की मौत के बाद इस गम को भुलाने के लिए एक कुत्ते से शादी का फैसला किया।

डोमिनिक लेस्बीरेल ने आठ साल पहले एक बिल्ली से शादी की थी। बिल्ली की मौत के बाद अब वह फिर अकेली हो गयी है तो अब वह अपने प्रिय कुत्ते के साथ शादी कर रही है। वो कहती हैं कि वह जल्द ही कुत्ते से शादी करेंगे। उन्होंने खुद तो अपने पालतू जीवों के साथ शादी की ही है साथ ही वो दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करती हैं।

वो कहती हैं कि शादी करने का एकमात्र मकसद ये है कि आप अपने पालतू जीव से प्यार करें और उसकी भी इज्जत करें। उन्हें इसके लिए लोगों की आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ता है। उनका होने वाला पति एक कुत्ता है जिसका नाम ट्रैविस है। वो डोमेनिक के बहुत करीब है। डोमेनिक खुद मानती हैं कि ट्रैविस के साथ उनका संबंध बहुत मजबूत है और वो इसका जश्न मनाना चाहती हैं।

एजेन्सी
error: Content is protected !!