Aishwarya को फ्रेंच रिवेरा तट पर Ice Cream खाना पसंद

ashveria1कान्स। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन इस वक्त 68वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव के लिए कान्स में मौजूद हैं। वह वहां हर पल का लुत्फ उठा रही हैं। उनका कहना है कि उन्हें फ्रेंच रिवेरा तट पर आइसक्रीम व फ्रेंच रोल खाना सुहाता है।

41 वर्षीया ऐश्वर्य इस बात का हमेशा ख्याल रखती हैं कि वह यहां एक स्थानीय विक्रेता के पास आइसक्रीम और फ्रेंच रोल खाने जरूर जाएं। ऐश्वर्य ने सौंदर्य उत्पाद लोरियाल पेरिस द्वारा बनाई गई एक ‘बिहाइंड-द-सीन’ वीडियो में कहा, ‘मुझे मालूम है कि यहां रेड कारपेट है,

लेकिन मैं अपने फ्रेंच रोल व आइसक्रीम का लुत्फ उठाती हूं। मैं अपनी जिंदगी का लुत्फ उठाती हूं और हर पल को जीती हूं। आपको भी यह करना चाहिए।’ वह कान्स फिल्मोत्सव में लोरियाल पेरिस का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। यहां वह अपनी साढ़े तीन साल की बेटी आराध्या व मां वृंदा के साथ आई हैं। ऐश्वर्य ने यहां मंगलवार को अपनी कमबैक फिल्म’जज्बा’ की पहली झलकी भी लांच की।Ajmera BLIVE1

error: Content is protected !!