बरेली, 24 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश में भव्य आयोजन हुआ, जहां मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज पहनने वाली राजस्थान की खूबसूरत मणिका विश्वकर्मा (Manika Vishwakarma) फ्यूचर यूनिवर्सिटी बरेली पहुंचीं।

यह कार्यक्रम India International Glam & Glamorous Pageant (IIGGP) 2026 और UP Designer Fashion Week का हिस्सा था। मणिका विश्वकर्मा को सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया था, जहां उन्होंने रनवे पर अपनी चमक बिखेरी और युवाओं को प्रेरित किया।
फ्यूचर यूनिवर्सिटी के इस आयोजन में फैशन, ग्लैमर और टैलेंट का अनोखा मेल देखने को मिला। मणिका की मौजूदगी ने पूरे कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। छात्र-छात्राओं ने उनका भरपूर स्वागत किया और उनके साथ फोटो खिंचवाने का मौका नहीं छोड़ा।
मणिका विश्वकर्मा ने 18 अगस्त 2025 को जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब जीता था और थाईलैंड में हुई मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए टॉप 30 में जगह बनाई थी।







Leave a Reply