‘बेफिक्रे’ के फर्स्ट लुक में लिप लाॅक किस करते नजर आए रणवीर और वाणी

ranveer and vaani
मुंबई, 9 अप्रैल।
अभिनेता रणवीर सिंहa अपनी आगामी फिल्म बेफिक्रे के फर्स्ट लुक पोस्टर में अभिनेत्री वाणी कपूर को किस करते नजर आ रहे हैं। हाल ही मेें जारी हुए फिल्म के पोस्टर में लिप लॉक वाली यह तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है। रणवीर ने ट्विटर हैंडल पर अपनी इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया है। यह फिल्म नौ दिसंबर को रिजील होनी है। इसके जारी होने के बाद फिल्म में लोगों की दिलचस्पी बढ़ गयी है।

ajmera institute of media studies, bareillyपेरिस की पृष्ठभूमि पर आधारित इस प्रेम कथा से आदित्य आठ साल बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। उनकी निर्देशित आखिरी फिल्म शाहरूख खान के अभिनय वाली ष्रब ने बना दी जोड़ीष् थी।

रणवीर ने अपने ट्विटर पेज पर फर्स्ट लुक जारी किया है और लिखा है कि आप पहली झलक चाहते थे, आपको मिल गयी। वाणी के साथ बेफिक्रे का फर्स्ट लुक जारी। वाणी इसमें एक टोपी पहने हुये नजर आ रही है जिस पर ‘हू केयर्स मॉन अमोर’ लिखा हुआ है। फ्रांसीसी मुहावरे ष्मॉन अमोरष् का मतलब ‘मेरा प्यार’’ होता है।

error: Content is protected !!