रेलवे यूनियन ने दी 11 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की धमकी

indian-railway_350_020315033408नयी दिल्ली, 15 फरवरी। एक रेलवे यूनियन ने रविवार को दावा किया कि ज्यादातर रेलवेकर्मी अपनी मांगों के लिए दबाव बनाने के लिए 11 अप्रैल से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल की दिशा में आगे बढने के समर्थन में हैं।

आल इंडिया रेलवेमैन्स फेडरेशन (एआईआरएफ) के महासचिव एस गोपाल मिश्रा ने कहा कि अगर सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं करती है तो रेलवेकर्मी सभी जोन और उत्पादन इकाइयों के महाप्रबंधकों को 11 अप्रैल को सुबह छह बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए 11 मार्च को हड़ताल नोटिस देंगे।

ajmera BL 2016-17

एआईआरएफ की मांग है कि नई पेंशन योजना और 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों की समीक्षा हो ओर रेलवे में रिक्त पदों पर भर्ती हो। मिश्रा ने 7वें वेतन आयोग की रिपोर्ट पर कहा, न्यूनतम वेतन 18 हजार प्रति महीने से बढ़कर 26 हजार रूपया होनी चाहिए।

error: Content is protected !!