अब ट्रेनों में भिखारी बनेंगे सरकार के ब्रांड एम्वेस्डर

bhakariनई दिल्ली। ट्रेनों में भजन और फिल्मी गीत गाकर मुश्किल से दो वक्त की रोटी का जुगाड़ कर पाने में सक्षम भीखारी अब केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ का गुणगान करते हुए नज़र आएंगे। सरकार इसके लिए भिखारियों को प्रशिक्षण देने की तैयारी कर रही है।

अंग्रेजी अख़बार की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार अपनी इस नई योजना के जरिए ट्रेनों में गाना गाकर भीख मांगने वाले भिखारियों को रोजगार उपलब्ध कराने जा रही है।

इसके लिए सरकार 3 हजार पुरुष और महिला भिखारियों को प्रशिक्षित करने की तैयारी कर रही है। ये प्रशिक्षित लोग ट्रेनों में सरकार की ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ का प्रचार करते हुए नजर आएंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, सूचना और प्रसारण मंत्रालय का  यह प्रोजेक्ट सॉन्ग एंड ड्रामा डिविजन और ऑल इंडिया रेडियो की देखरेख में शुरू किया जाएगा। सबसे पहले इस नए प्रोजेक्ट की शुरुआत मुंबई में की जाएगी और उसके बाद देश के विभिन्न शहरों में इसे शुरू किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में इसे इसी महीने शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

एजेन्सी
error: Content is protected !!