The Voice of Bareilly since 2010

Breaking:PM आवास के पास धरने के दौरान राहुल गांधी हिरासत में, दिल्ली पुलिस ने हटाया

दिल्ली: लोक कल्याण मार्ग पर पार्टी सांसदों के साथ विरोध-प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया।नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने पीएम आवास के बाहर से उठा कर हिरासत में ले लिया है।

NEET पेपर लीक मामले और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रधानमंत्री आवास के पास कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी सड़क पर धरने पर बैठ गए। जब दिल्ली पुलिस उन्हें हटाने पहुंची, तो राहुल गांधी जमीन पर लेट गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें उठाकर वहां से हटाया और हिरासत में लिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!