Drishyam 3 X Reviews: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’, जिसे ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ के नाम से भी बताया जा रहा है, सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दर्शकों के रिएक्शन सामने आने लगे हैं। फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं।
फिल्म देखने के बाद कई दर्शकों ने अजय देवगन की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने उनकी एक्टिंग को शानदार बताते हुए लिखा कि अजय देवगन इस फिल्म में अपने शांत अंदाज, जबरदस्त फोकस और मुश्किल परिस्थितियों में भी संयम बनाए रखने वाली अपनी खास शैली में नजर आते हैं। यूजर के मुताबिक, फिल्म में तनाव, ट्विस्ट और सस्पेंस भरपूर है और यह फ्रेंचाइजी को एक दमदार सिनेमाई विदाई देती है।
वहीं, जयदीप अहलावत की एक्टिंग को लेकर भी दर्शकों की प्रतिक्रिया काफी सकारात्मक है। एक दर्शक ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि जयदीप अहलावत फिल्म के फर्स्ट हाफ में छाए रहते हैं और उनकी अदाकारी शानदार है।
एक अन्य दर्शक ने फिल्म की कहानी को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए इसे “अलग कहानी और फ्रेश टेक” बताया। दर्शक के मुताबिक, फिल्म फ्रेंचाइजी को एक परफेक्ट कन्क्लूजन देती है।
सोशल मीडिया पर सामने आ रहे इन शुरुआती रिएक्शंस से साफ है कि दर्शकों का खास ध्यान फिल्म की कहानी, ट्विस्ट और कलाकारों की परफॉर्मेंस पर है। खासतौर पर अजय देवगन और जयदीप अहलावत की एक्टिंग को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं चर्चा में बनी हुई हैं।









Leave a Reply