नयी दिल्ली। केन्द्र सरकार ने कोरोना वायरस से लड़ाई में अनलॉक-2 के लिए आज गाइडलाइन्स जारी कर दी हैं। इन गाइडलाइन्स में सरकार ने स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक और कोचिंग संस्थान, अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें, मेट्रो रेल, सिनेमा, जिम, पूल, धार्मिक समारोहों पर लगी रोक 31 जुलाई को तक के लिए बढ़ा दिया है।
गाइडलाइन के अनुसार देशभर में रात में 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। आवश्यक सेवाओं को छूट मिलेगी। सरकार ने अनलॉक-2 में कण्टेनण्ट जोन में केवल आवश्यक कार्यों की इजाजत दी है। कंटेनमेंट जोन में सरकार ने 31 जुलाई तक लॉकडाउन लागू रखने का फैसला किया है।








