बरेली। साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में ‘डिजिटल युग एवं गांधी’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. अनुपमा मेहरोत्रा ने की, जबकि बरेली कॉलेज की राजनीति विज्ञान विभाग की प्रो. नीलम गुप्ता मुख्य अतिथि रहीं।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने गांधी के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर विचार रखे। अदिति शर्मा ने प्रथम, शांति व भूमि दिवाकर ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा इशिता कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चंचल जायसवाल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
मुख्य अतिथि प्रो. नीलम गुप्ता ने कहा कि सत्य और अहिंसा गांधी के विचारों की आधारशिला हैं। उनके सिद्धांत वर्तमान समय की आतंकवाद, साइबर अपराध, सूचना युद्ध, परमाणु हथियारों के प्रसार, गरीबी, मानवाधिकार और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों के समाधान में मार्गदर्शक हो सकते हैं। अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. अनामिका कौशिवा ने गांधी के आर्थिक विचारों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में करीब 40-50 छात्राएं मौजूद रहीं। विभागाध्यक्ष प्रो. प्रीति पाठक ने आभार जताया। संचालन एमए प्रथम वर्ष की छात्रा निमरा फरहत ने किया।
डिजिटल युग की चुनौतियों के समाधान में गांधी के विचार प्रासंगिक









Leave a Reply