The Voice of Bareilly since 2010

नीट पर चर्चा को सरकार तैयार, लेकिन राहुल गांधी ने बदली मांग: जितेंद्र सिंह

कांग्रेस के जारी विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह लोक कल्याण मार्ग पहुंचे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से बातचीत की।प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी, जयराम रमेश समेत कांग्रेस के कई सांसद और नेता मौजूद हैं। कांग्रेस के जारी प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह लोक कल्याण मार्ग पहुंचे। इस दौरान उनकी लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से बातचीत हुई.केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पीएम आवास के पास धरने पर बैठे राहुल गांधी से मिलने पहुंचे हैं। वह उनसे बातचीत कर रहे हैं। वहीं, पुलिस ने कन्हैया कुमार, चरणजीत सिंह चन्नी, के. सुरेश सहित कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह राहुल गांधी से बात करने पहुंचे थे, लेकिन वे नहीं माने.‘अपनी शर्तें बदल रहे हैं’ राहुल गांधी से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का पोस्ट

इससे पहले, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास के निकट प्रदर्शन किया। उन्होंने युवा छात्रों पर हुए कथित अत्याचारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। वहीं, पुलिस ने नारेबाजी कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!