India-Pakistan Attack Live: जम्मू में सायरन-ब्लैकआउट, पाक के हमलों का भारत दे रहा मुंहतोड़ जवाब

India-Pakistan Attack Live: जम्मू में सायरन-ब्लैकआउट, पाक के हमलों का भारत दे रहा मुंहतोड़ जवाब

नई दिल्ली: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (#OperationSindoor)से बौखलाए पाकिस्तान ने बीती रात भारत के कई शहरों पर हवाई हमले किए, लेकिन भारतीय सशस्त्र बलों ने इन सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई जारी है। भारत सरकार बढ़ते तनाव के बीच उच्च स्तरीय बैठकों के जरिए रणनीति तैयार कर रही है।

लाइव अपडेट्स

पीएम मोदी ने सेना प्रमुखों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तीनों सेना प्रमुखों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में मौजूदा स्थिति और रणनीतिक तैयारियों पर चर्चा हुई। यह बैठक भारत-पाकिस्तान के बीच भारी तनाव के बीच हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तीनों सेनाओं के पूर्व प्रमुखों और अन्य सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों के साथ चर्चा की।

जम्मू में धमाकों और सायरन के बाद ब्लैकआउट

जम्मू में शुक्रवार को धमाकों की आवाज और सायरन बजने के बाद शहर में ब्लैकआउट लागू किया गया। यह स्थिति तब उत्पन्न हुई जब भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला किया था। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “जहां मैं हूं, वहां से रुक-रुक कर विस्फोटों की आवाजें, शायद भारी तोपों की, सुनी जा सकती हैं।” उन्होंने अंधेरे में डूबे शहर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “जम्मू में अब ब्लैकआउट है। पूरे शहर में सायरन की आवाज सुनी जा सकती है।”

Omar Abdullah on X: “Blackout in Jammu now. Sirens can be heard across the city. https://t.co/TE0X2LYzQ8” / X

15 मई तक 24 हवाई अड्डे बंद

श्रीनगर, चंडीगढ़ सहित देश के 24 हवाई अड्डों को 15 मई तक नागरिक उड़ानों के लिए बंद कर दिया गया है। इनमें चंडीगढ़, श्रीनगर, अमृतसर, लुधियाना, भुंटर, किशनगढ़, पटियाला, शिमला, धर्मशाला, बठिंडा, जैसलमेर, जोधपुर, लेह, बीकानेर, पठानकोट, जम्मू, जामनगर और भुज शामिल हैं। एयरलाइंस ने उड़ानें रद्द करने की घोषणा की।

पाकिस्तान ने 300-400 ड्रोनों से किया हमला

विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सौफिया कुरैशी ने कहा, “पाकिस्तान ने गुरुवार शाम को एक बार फिर भड़काने वाली नापाक हरकत करते हुए भारतीय सीमाओं का उल्लंघन किया तथा तुर्किए के करीब 300 से 400 ड्रोन से भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने तथा 36 जगहों पर घुसपैठ की असफल कोशिश की जिसका भारतीय सशस्त्र बलों ने करारा जवाब दिया और पाकिस्तान के चार वायु रक्षा ठिकानों पर जोरदार कार्रवाई की।”

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने नागरिक विमानों को ढाल के रूप में इस्तेमाल किया और ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमले के आरोप को भारत ने खारिज किया।

पाकिस्तान ने नागरिक विमानों को बनाया ढाल

कर्नल सौफिया कुरैशी ने बताया, “पाकिस्तान नागरिक विमानों को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है जबकि उसे अच्छी तरह पता है कि भारत उसके हमले का कड़ा जवाब देगा।” भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई में संयम बरता, जिससे नागरिक विमानों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई।

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, “पाकिस्तानी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान के चार हवाई रक्षा स्थलों पर सशस्त्र ड्रोन दागे। इनमें से एक ड्रोन एडी रडार को नष्ट करने में सफल रहा।”

पाकिस्तान ने पूजा स्थलों को बनाया निशाना

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, “पाकिस्तान द्वारा कल रात की गई ये भड़काऊ और आक्रामक कार्रवाइयां भारतीय शहरों और नागरिक बुनियादी ढांचे के अलावा सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर की गईं। भारतीय सशस्त्र बलों ने आनुपातिक, पर्याप्त और जिम्मेदारी से जवाब दिया।”

टीवी चैनलों से सायरन न बजाने की अपील

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा, “सभी चैनलों से आग्रह है कि वे अपने चैनलों पर बार-बार खतरे के सायरन न बजायें क्योंकि यदि कभी असली सायरन बज गया तो लोग इसे भी टीवी का सायरन समझने की भूल कर सकते हैं और उन्हें जो सुरक्षा के कदम उठाने चाहिए वह उठा नहीं पायेंगे।”

आईपीएल एक हफ्ते के लिए स्थगित

बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया। नए कार्यक्रम की जानकारी बाद में दी जाएगी।

कृषि भंडार भरे हुए: शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “हमने आतंकी ठिकानों पर हमला किया, लेकिन हमने नागरिकों को निशाना नहीं बनाया। पाकिस्तान जिस तरह से नापाक हरकतें कर रहा है, सेना उसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है। हमारे कृषि भंडार भरे हुए हैं। गेहूं, चावल या अन्य अनाज, हमारे पास पर्याप्त मात्रा में है।”

पंजाब में ईंधन की कोई कमी नहीं: भगवंत मान

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, “पंजाब में पेट्रोल-डीजल या गैस सिलेंडर की किसी तरह की कोई कमी नहीं होगी। अगर कोई ब्लैक मार्केटिंग कर रहा है या कोई चीज महंगी दे रहा है तो पुलिस को शिकायत करें।”

एनएसए डोभाल की अमित शाह से मुलाकात

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और आईबी चीफ ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वे तनाव को लेकर चर्चा करेंगे।

महबूबा मुफ्ती की प्रतिक्रिया

महबूबा मुफ्ती ने कहा, “हमारी माताओं को कब तक पीड़ा सहनी पड़ेगी। भारत एक उभरती हुई शक्ति है और पाकिस्तान आर्थिक पतन की ओर बढ़ रहा है। दोनों को देशों को विनाश की ओर धकेलना बंद करना चाहिए।”

आतंकवाद पाकिस्तान की नीति का हिस्सा: आरिफ मोहम्मद

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, “आतंकवाद पाकिस्तान राज्य की नीति का हिस्सा है आतंकवाद के केंद्रों को हम खत्म करेंगे। इसका जवाब देने के लिए भारत सक्षम है।”

स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों की समीक्षा की। कंट्रोल सेंटर से निगरानी जारी है।

मनोज सिन्हा ने लिया उरी का जायजा

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उरी में सुरक्षा बलों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की।

अमित शाह की बीएसएफ, सीआईएसएफ के साथ बैठक

गृहमंत्री अमित शाह दोपहर 12:30 बजे बीएसएफ और सीआईएसएफ के डीजी के साथ बैठक करेंगे। पंजाब सरकार ने सभी आईएएस और सिविल सर्विसेज अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

बीसीसीआई ने आईपीएल रद्द किया

बीसीसीआई ने तनाव को देखते हुए आईपीएल के शेष मैच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिए। विदेशी खिलाड़ी अपने देश लौटेंगे।

पूरा भारत सेना पर गर्व कर रहा है: केशव मौर्य

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “इस समय पूरा भारत अपनी सेना पर गर्व कर रहा है। आतंकवाद मुक्त भारत बनाने के लिए आतंकियों की फैक्ट्री का विनाश जरूरी है।”

चंडीगढ़ में सायरन, ड्रोन हमले की आशंका

चंडीगढ़ में हवाई हमले की चेतावनी के बाद सायरन बज रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने की अपील की।

जैसलमेर में बम की सूचना

जैसलमेर में संदिग्ध बम मिलने की खबर है। पुलिस और सेना जांच कर रही है। SHO प्रेमदान ने कहा, “हमें सूचना मिली है कि यह बम या उसका कोई हिस्सा हो सकता है इसलिए पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच की जा रही है।”

बीएसएफ ने 7 आतंकियों को मार गिराया

बीएसएफ ने जम्मू के सांबा सेक्टर में 7 आतंकियों को मार गिराया और पाकिस्तान रेंजर्स की एक चौकी नष्ट की।

होशियारपुर में मिसाइल के टुकड़े

पंजाब के होशियारपुर में पाकिस्तानी मिसाइल के टुकड़े मिले। इसे भारतीय सेना ने गुरुवार को मार गिराया था।

सेना पर गर्व: शाहनवाज हुसैन

भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, “हमे अपनी सेना पर गर्व है। हमारी सेना देश की उम्मीदों पर खरी उतर रही है… पूरी दुनिया हमारी सेना का पराक्रम देख रही है।”

उमर अब्दुल्ला ने घायलों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पूंछ में पाकिस्तानी गोलाबारी में घायल लोगों से अस्पताल में मुलाकात की।

जम्मू-उधमपुर से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन

भारतीय रेलवे ने जम्मू और उधमपुर से दिल्ली के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की।

सेना का मनोबल बढ़ाएं: योगी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पहलगाम पर हमला किया था… हमें अपने सशस्त्र बलों के साथ खड़ा होना है और उनका मनोबल बढ़ाना है… भारत हर परिस्थिति में विजयी है।”

error: Content is protected !!