Breaking : कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया

Breaking : कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया

श्रीनगर। (BLब्यूरो). दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अन्वतिपोरा के मीज पंपोर इलाके में गुरुवार को सरकारी बलों के अभियान में एक आतंकवादी मारा गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जीएनएस को बताया कि ऑपरेशन में एक आतंकवादी मारा गया है। हालांकि, उन्होंने कहा, मारे गए आतंकवादियों की पहचान अभी तक पता नहीं चल पाई है।

इससे पहले, ळछै तक पहुंचने वाली रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस, सेना के 50RR और CRPF की एक संयुक्त टीम ने Meej Pampore में एक कॉर्डन-एंड-सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

जैसे ही संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान पर पहुंची, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की। संयुक्त दल द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया।

error: Content is protected !!