पाकिस्‍तान की भारत को धमकी, कहा-हमारे पास भी एटम बम

pak ajejइस्‍लामाबाद। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) स्‍तर की बाचचीत रद्द होने के बाद  पाक में बौखलाहट शुरू हो गई है। पाकिस्‍तान ने अब इशारों में परमाणु बम की धमकी दी है। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने कहा है कि हम खुद परमाणु संपन्न देश है।  हमारे पास एटम बम है, अपनी हिफाजत करना हमें आता है।

अजीज ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देने में भारत की खुफिया एजेंसी रॉ का हाथ है। उन्होंने कहा कि हमारे पास इसके पुख्ता सबूत भी हैं।  रॉ यहां आतंकी गतिविधियों में शामिल है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, रॉ की गतिविधियों पर पाकिस्तान ने तीन डोजियर भी तैयार किए हैं। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज ने कहा कि मोदी सरकार ऐसे बर्ताव कर रही है जैसे कि वे क्षेत्रीय महाशक्ति हों।

अजीज ने कहा कि अगर भारत के लिए कश्मीर कोई मुद्दा ही नहीं है तो वहां भारत को कश्मीर में जल्द से जल्द जनमत संग्रह करना चाहिए।  उन्होंने 700000 जवान क्यों तैनात कर रखे हैं। लोगों को फैसला लेने दें कि वे कहां और कैसे रहना चाहते हैं।

बता दें कि  भारत पर उसके ‘कट्टरपंथी रवैये’ से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तरीय वार्ता ‘ध्वस्त’ करने का आरोप लगाते हुए पाकिस्तान ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उसके ‘नकारात्मक रुख’ का उद्देश्य क्षेत्र की शांति बाधित करना है।

इससे पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने चेतावनी भरी जफ्जों में कहा था कि पाकिस्तान के हथियार सजावट के लिए नहीं हैं। उनके देश पर जंग थोपी जाती है तो हम हथियारों का भारत के खिलाफ इस्तेमाल करेंगे।

वहीं जब म्यांमार में घुसकर भारतीय सेना ने आतंकी संगठनों को सबक सिखाया था तब पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भारत को भड़काने वाला बयान दिया था। मुशर्रफ ने एक पाकिस्तान टीवी को दिए साक्षात्कार में कहा था कि क्या पाकिस्तान ने परमाणु बम शब-ए-बारात जैसे मौकों के लिए बनाए हैं।

एजेन्सी

,

 

error: Content is protected !!