टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

मुंबई। दुनिया की शीर्ष संगीत कंपनियों में शामिलटी सीरीज के मालिक भूषण कुमार के खिलाफ डीएन नगर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला (Rape Case) दर्ज किया है। 30 साल की एक महिला की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। उसका आरोप है कि 2017 से 2020 तक भूषण कुमार ने उसके साथ सबंध बनाए। पुलिस अभी इस मामले में ज्‍यादा कुछ कहने  को तैयार नही है।

शिकायकर्ता एक मॉडल बताई जा रही है। उसके अनुसार, काम दिलाने के बहाने भूषण ने उसके साथ संबंध बनाए। पुलिस अब भूषण को बुलाकर उनका बयान दर्ज करेगी, उसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी। सूत्रों के अनुसार, मामला पुराना और आपसी सहमति का लग रहा है इसलिए पुलिस जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाएगी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘शिकायत के अनुसार भूषण कुमार ने अपनी कंपनी में कुछ प्रोजेक्ट पर काम देने का झांसा देकर महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म किया।” उन्होंने बताया, ‘‘महिला का कहना है कि कुमार ने उसके साथ धोखा किया इसलिए वह पुलिस के पास शिकायत लेकर आई।”

भूषण कुमार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 420 (धोखाधड़ी), 506 (आपराधिक धौंस) के तहत मामला दर्ज किया गया। टी सीरीज संगीत क्षेत्र और फिल्म निर्माण क्षेत्र की दिग्गज कंपनी है। 

error: Content is protected !!