CBSE Board Exams 2021 : सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द होने के बाद अब इस तरह जारी होगा रिजल्ट

नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर को प्रचंड होता देख केंद्र सरकार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई, CBSE) की 10वीं कक्षा की वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। 10वीं के सभी छात्र-छात्राएं प्रमोट किए जाएंगे। इसके अलावा 12वीं की परीक्षाएं टाल दी गई हैं। 12वीं की परीक्षाओं पर फैसला बाद में होगा लेकिन 10वीं के विद्यार्थी सवाल कर रहे हैं कि उन्हें अगली कक्षा में प्रोन्नत करने का फार्मूला क्या होगा। सीबीएसई ने इसका भी जवाब दिया है।

सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं रद्द किए जाने के बाद अब परीक्षाफल यानी रिजल्ट जारी करने के लिए नया क्राइटेरिया बनाया जाएगा। इसके लिए सीबीएसई बोर्ड नया ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया डेवलप करेगा। अगर कोई विद्यार्थी अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं होगा तो उसे परीक्षा देने का दूसरा मौका दिया जाएगा। हालांकि ये परीक्षाएं तभी होंगी, जब देश में कोरोना संक्रमण  के आंकड़े कम हो जाएंगे। इनके मार्क्स इंटरनल असेस्मेंट या प्रीबोर्ड एग्जाम के रिजल्ट के आधार पर तय किए जाएंगे।

छात्र-छात्राओँ को उनकी पसंद के हिसाब से कक्षा 11वीं कक्षा में स्ट्रीम चुनने करने का मौका मिलेगा।

डॉ रमेश पोखरियाल निशंक

error: Content is protected !!