The Voice of Bareilly since 2010

WATCH : IG की कार को दांतों से खींचकर, दी अनोखी विदाई

ग्वालियर, मध्य प्रदेश: आईजी अरविंद सक्सेना की सेवानिवृत्ति पर उन्हें अनोखे अंदाज में विदाई दी गई।IG अरविंद सक्सेना 31 जुलाई को रिटायर हो गए। इस अवसर पर उन्हें ग्वालियर पुलिस की ओर से एक भावुक और अनोखी विदाई दी गई। विदाई समारोह के बाद पुलिस आरक्षक सुनील यादव ने अपनी हैरतअंगेज ताकत का प्रदर्शन करते हुए सभी को चौंका दिया। फूल-मालाओं से सजी उनकी कार को आईजी कार्यालय में तैनात आरक्षक सुनील यादव ने रस्सी को दांतों से पकड़कर खींचा।

आरक्षक सुनील यादव ने कार को आईजी कार्यालय परिसर से बाहर तक खींचा। विदाई का यह अनोखा अंदाज अब चर्चा का विषय बना हुआ है। सिपाही का यह अद्भुत कारनामा और अनोखा फेयरवेल अंदाज अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!