UP Teacher Recruitment 2021: शिक्षक भर्ती के लिए आज से करें ऑनलाइन आवेदन

Allahabad University, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, शिक्षक भर्ती , UP Teacher Recruitment 2021,

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (Allahabad University) में जल्द शिक्षकों की कमी दूर होगी। शिक्षक भर्ती के लिए सोमवार को संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया गया है। आवेदन 28 सितंबर यानी मंगलवार से ऑनलाइन लिए जाएंगे। शैक्षणिक पदों के साथ सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष के पद पर भर्ती के लिए भी आवेदन लिए जाएंगे।

विस्तृत विज्ञापन और आवेदन फॉर्म मंगलवार से इविवि (Allahabad University) की वेबसाइट पर अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध हैं। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 27 अक्तूबर है। इविवि में 17 अगस्त को हुई कार्य परिषद की बैठक में शिक्षक भर्ती पर अंतिम मुहर लगाई गई थी। बैठक में शिक्षकों के कुल 595 पदों पर भर्ती का निर्णय लिया गया था।

error: Content is protected !!