मोबाइल रीचार्ज कराओ और free पाओ Life Insurance

MobileRechargeनयी दिल्ली। हाल ही में यूनिनॉर से टेलीनॉर बनी टेलीकॉम कंपनी ने अपने मौजूदा और नए ग्राहकों के लिए एक ऐसी स्कीम शुरू की है, जिसके तहत उन्हें लाइफ इंश्योरेंस का फायदा मिलेगा।

कंपनी की इस स्कीम के तहत हर ग्राहक को 5,000 से 50,000 रुपए तक का लाइफ इंश्योरेंस मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए सारा प्रीमियम कंपनी की तरफ से ही चुकाया जाएगा। कोई भी ग्राहक अगर इस स्कीम को लेना चाहता है तो उसे टेलीनॉर के कॉल सेंटर में फोन करना होगा या फिर टेलीनॉर के किसी स्टोर पर जाकर इसके लिए आवेदन करना होगा।

यह इंश्योरेंस कवर किसी ग्राहक के द्वारा किए गए रिचार्ज की कीमत के 100 गुना के बराबर तक हो सकता है। हालांकि, इस स्कीम के तहत मिलने वाला अधिकतम लाभ 50,000 रुपयों तक ही हो सकता है।

किसी ग्राहक की मौत हो जाने पर सिम कार्ड समेत कुछ और भी दस्तावेज कंपनी के पास जमा करने होंगे। इसके बाद ग्राहक के परिजन बीमा राशि के लिए क्लेम कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि किसी भी क्लेम का निपटारा सात दिनों के अंदर कर दिया जाएगा। वहीं कंपनी का यह भी कहना है कि अगर ग्राहक का बैंक खाता है तो क्लेम 48 घंटों के भीतर ही प्रोसेस कर दिया जाएगा।

आपको बता दें कि फिलहाल कंपनी के करीब 4.75 करोड़ ग्राहक हैं। यह कंपनी 6 सर्कल में चलती है और इसके करीब 2100 स्टोर भी हैं।यूं तो इंश्योरेंस स्कीम की वैधता एक साल के लिए होगी, लेकिन अगर ग्राहक चाहे तो इसे बढ़वा भी सकता है। इसके लिए उसे हर महीने कुछ अतिरिक्त कीमत का रिचार्ज कराना होगा। जब तक वह रिचार्ज कराता रहेगा, तब तक इंश्योरेंस कवर बना रहेगा।

error: Content is protected !!