राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, नीतीश कुमार और वासवराज बोम्मई कोरोना पॉजिटिव

rajnath singh, jp nadda

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, हालांकि उनमें संक्रमम के बेहद हल्के लक्षण हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। तीन दिन पहले मुख्यमंत्री निवास  के 27 कर्मचारी भी पॉजिटिव मिले थे। 

दिल्ली एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया आइसोलेट हो गए हैं। उनका ड्राइवर कोरोना पॉजिटिव मिला है। वहीं, दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी चिन्मय बिस्वाल समेत 1000 सिपाही कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। फिल्म बाहुबली में कटप्पा के नाम से प्रसिद्ध हुए दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता सत्यराज भी कोरोना संक्रमित हो गयेथे। तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

error: Content is protected !!