May 14, 2024

The Voice of Bareilly

लोकसभा चुनाव को भी सपा ने मजाक का विषय बना दिया है:योगी आदित्यनाथ

बिल्सी/बदायूँ ।भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बिल्सी में जनसभा को संबोधित किया।
बिल्सी में रंजना हास्पिटल के सामने मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकसभा चुनाव को भी सपा ने मजाक का विषय बना दिया। सपा ने इतनी बार अपना प्रत्याशी बदल दिया है कि मैदान में अखाड़ा सजाने से पहले ही सपा अपनी हार मान चुकी है। एक प्रत्याशी को टिकट दिया तो लगा कि वो बदायूं के अखाड़े में फिट नहीं होगा तो उसे मना कर दिया। फिर चाचा को दिया तो चाचा पर उम्र का ज्यादा बोझ आ गया तो चाचा ने पलायन कर लिया। अब भतीजे पर भरोसा किया है लेकिन भतीजे के पांव पहले ही उखड़ गए हैं। ऐसा केवल बदायूं नहीं बल्कि प्रदेश के कई जिलों में किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस क्षेत्र को जीवंत बनाए रखने के लिए मां गंगा की स्मृति को जीवंत बनाए रखते हुए गंगा एक्सप्रेस वे की सौगात दी है। यह क्षेत्र औद्योगिक विकास की प्रक्रिया का हिस्सा बननने जा रहा है। आपके जिलों और दिलों की दूरी कम करने में सहायक होगा।

भारत में तेज आवाज में पटाखा भी फूटे तो सफाई देता फिरता है पाकिस्तान:योगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले विस्फोट भारत में होता था और पाकिस्तान जश्न मनाता था लेकिन मोदी जी जब से प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाला है तब से भारत में पटाखा भी तेज आवास में फट जाए तो पाकिस्तान सफाई देता है कि मेरा हाथ नहीं है। उन्होंने आने वाले दिनों में महापुरुषों को सम्मान देने के लिए उनके नाम पर पार्क और म्यूजियम बनवाने का वादा भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपका वोट दुर्विजय शाक्य के माध्यम से मोदी जी को जाएगा। दुर्विजय पूरे क्षेत्र में भाजपा के लिए काम कर रहे थे उनसे कहा गया कि इस बार आप चुनाव लड़िये। उन्होंने सहज स्वीकार कर लिया और आपके बीच प्रत्याशी बनकर आये हैं। ऐसे में घर-घर जाना प्रत्याशी के लिए संभव नहीं होगा। आप घर-घर जाईये, एक-एक वोट को बूथ तक लाईये और चुनाव निशान कमल पर वोट दिलाइये।

लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य ने कहा कि बदायूं ने पूर्व में जो दंगा झेला है वो सपा की देन था। सपा की देन है जो बदायूं आज तक पिछड़ा है।

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों ने प्रदेश और देश को विकास की प्रथम पंक्ति में लाकर हम सबको गौरवान्वित किया है। अब हम सब की बारी है मोदी और, योगी को मजबूत करने की। आपका एक-एक वोट 2047 में विकसित भारत के संकल्प की अवधारणा को सिद्ध करेगा।

ये रहे मौजूद

जनसभा कार्यक्रम में मंच पर प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, एमएलसी वागीश पाठक, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व मंत्री अजीत यादव राजू, पूर्व मंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, डीके भारद्वाज, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चन्द्रा, राजेश यादव, पूर्व चेयरमैन सुषमा मौर्य, जेके सक्सेना, योगेंद्र तोमर, डॉ वीपी सिंह सोलंकी, जेपी सोलंकी, सत्यवीर सिंह, मुनीष राघव, उमेश राठौर, सुखबीर सिंह चौहान समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन आचार्य संजीव रूप ने किया