संभल, 27 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस के दो युवा और चर्चित आईपीएस अधिकारियों — संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई (केके बिश्नोई) और बरेली (साउथ) की एसपी अंशिका वर्मा — की सगाई (रिंग सेरेमनी) भव्य रूप से संपन्न हुई। संभल में आयोजित इस कार्यक्रम में दोनों अधिकारियों ने स्टेज पर जोश और रोमांस से भरपूर डांस परफॉर्मेंस दी, जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कार्यक्रम के दौरान दोनों ने बॉलीवुड गानों पर खूब थिरके। एक गाने पर तो बिश्नोई ने अंशिका को गोद में उठाकर डांस किया, जबकि दूसरे गाने ‘हम तुझको उठाकर ले जाएंगे, डोली में बिठाकर ले जायेंगे’ और ‘चल प्यार करेगी हां जी हां जी… मेरे साथ चलेगी ना जी ना जी…’ पर दोनों ने जमकर एन्जॉय किया। अंशिका वर्मा ने गोल्डन/ऑरेंज कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था, जबकि कृष्ण बिश्नोई ब्लैक सूट में बेहद आकर्षक लग रहे थे।
कृष्ण कुमार बिश्नोई 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले हैं। अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस हैं और प्रयागराज से ताल्लुक रखती हैं। दोनों की जोड़ी को यूपी पुलिस की “सिंघम जोड़ी” भी कहा जा रहा है। परिवार और समाज इस शादी को परिवारिक उत्सव की तरह मना रहा है। दोनों 29 मार्च 2026 को राजस्थान के बाड़मेर/जोधपुर क्षेत्र में विवाह बंधन में बंधेंगे। 30 मार्च को जोधपुर में रिसेप्शन का आयोजन होगा।










Leave a Reply